राजस्थान में खनन राजस्व में उछाल : माइंस विभाग ने 13% वृद्धि के साथ 10,394 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व जुटाया, नया रिकॉर्ड कायम

किसी एक माह का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा 

राजस्थान में खनन राजस्व में उछाल : माइंस विभाग ने 13% वृद्धि के साथ 10,394 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व जुटाया, नया रिकॉर्ड कायम

भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में खान एवं पेट्रोलियम विभाग ने 2025-26 में 13% वृद्धि के साथ 10,394 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व हासिल। अपर्णा अरोरा ने बताया कि पहली बार माइनिंग राजस्व 10 हजार करोड़ पार, मार्च में 1506 करोड़ का सर्वाधिक संग्रह दर्ज।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान के खान एवं पेट्रोलियम विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10,394 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व संग्रहण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने बताया कि यह पहली बार है, जब माइनिंग सेक्टर का राजस्व 10 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंचा है। उन्होंने बताया कि यह राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 1163.73 करोड़ रुपये अधिक है। वहीं, मार्च माह में भी 1506 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रहण हुआ, जो किसी एक माह का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

विभाग की इस उपलब्धि के पीछे नियमित मॉनिटरिंग, संभावित राजस्व क्षेत्रों पर फोकस और टीम वर्क को प्रमुख कारण बताया गया है। अरोरा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों, ऑक्शन और खनन गतिविधियों में बाधाओं के बावजूद विभाग ने यह सफलता हासिल की है। वर्ष 2021-22 में 6394.89 करोड़ से बढ़कर यह आंकड़ा लगातार बढ़ते हुए 2024-25 में 9228.21 करोड़ तक पहुंचा था। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और कार्मिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट