कांग्रेस में चुनावी तैयारियों पर मंथन, डोटासरा ने प्रभारियों संग जिताऊ प्रत्याशियों के चयन और रणनीति पर चर्चा की

डोटासरा ने ली प्रभारियों की समीक्षा बैठक

कांग्रेस में चुनावी तैयारियों पर मंथन, डोटासरा ने प्रभारियों संग जिताऊ प्रत्याशियों के चयन और रणनीति पर चर्चा की
राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों और विधानसभा समन्वयकों के साथ बैठक कर धरातलीय फीडबैक लिया। पार्टी कार्यकर्ता एकजुटता और उम्मीदवारों की जीत की संभावना के आधार पर प्रत्येक वार्ड के लिए पैनल तैयार कर रही है।

जयपुर। निकाय चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों और विधानसभा चुनाव समन्वयकों के साथ बैठक कर जमीनी फीडबैक लिया। कांग्रेस ने 24 से 26 अगस्त तक सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें कर कार्यकर्ताओं व दावेदारों से राय जुटाई थी। बैठक में शुरुआती तौर पर जयपुर, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग से संबंधित फीडबैक पर चर्चा हुई।

प्रभारियों ने प्रत्येक वार्ड में दावेदारों की स्थिति, स्थानीय कार्यकर्ताओं की पसंद, संगठन की सक्रियता और संभावित प्रत्याशियों की जीत की संभावना की जानकारी दी। कांग्रेस ने सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में समन्वयक नियुक्त कर जमीनी रिपोर्ट तैयार कराई है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता को टिकट चयन का प्रमुख आधार बनाने पर जोर दिया गया।  प्रत्येक वार्ड में संभावित नामों का पैनल तैयार किया जाएगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जम्मू-कश्मीर में BJP नेता पर FIR, सरकारी नौकरी और अमरनाथ यात्रा में टेंट लगाने की अनुमति के नाम पर 8.25 लाख ठगने का आरोप जम्मू-कश्मीर में BJP नेता पर FIR, सरकारी नौकरी और अमरनाथ यात्रा में टेंट लगाने की अनुमति के नाम पर 8.25 लाख ठगने का आरोप
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भाजपा अनंतनाग ज़िला महासचिव आबिद नेगरू के ख़िलाफ़ ₹8.25 लाख की जालसाज़ी का मामला दर्ज किया है।...
SIR को लेकर अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, प्रक्रिया को लेकर उठाए गंभीर सवाल और जताई आपत्ति
झोटवाड़ा में विकास की राह में समस्याओं का अड़ंगा, चुनाव से पहले जनता पूछ रही सवाल: कब बदलेगी वार्डों की तस्वीर
निर्मला सीतारमण का कनाडाई निवेशकों को बड़ा न्योता, भारत के तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश की अपील
जयपुर सहित कई जिलों में थमा बारिश का दौर: झालावाड़ में साढ़े चार इंच बारिश, कोटा में बांध के 13 के गेट खोले; आज से एक सप्ताह फिर कमजोर पड़ेगा मानसून
BPCL ने E20 पेट्रोल पर स्थिति की स्पष्ट, कहा- E10 लाने का कोई प्रस्ताव नहीं, लाखों वाहनों में इस्तेमाल से नहीं मिली समस्या
कांग्रेस में चुनावी तैयारियों पर मंथन, डोटासरा ने प्रभारियों संग जिताऊ प्रत्याशियों के चयन और रणनीति पर चर्चा की