ब्रिक्स सम्मेलन : दक्षिण अफ्रीका ने भारत से रखा एक लाख पर्यटकों का लक्ष्य, टियर-2 शहरों पर विशेष फोकस और सीधी उड़ान का मिला मजबूत आश्वासन
भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से व्यापार और पर्यटन में आएगा उछाल
जयपुर। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीकी पर्यटन (साउथ अफ्रीकन टूरिज्म) ने भारत के साथ अपने व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को ऐतिहासिक ऊंचाई पर ले जाने का एक बड़ा रोडमैप साझा किया है। जयपुर के 'राजमहल पैलेस रास' में आयोजित एक विशेष बातचीत में दक्षिण अफ्रीकी पर्यटन के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) इस्माइल डोकराट ने घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीका ने भारत से 1 लाख पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने भारतीय बाजार की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिससे दोनों देशों के बीच पर्यटन के साथ-साथ द्विपक्षीय व्यापार में भी भारी बढ़ोतरी होगी।सीधी उड़ान के लिए उच्च स्तर पर मिला मजबूत आश्वासनभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यात्रा को बेहद सुगम और कम समय में पूरा करने के लिए विमानन क्षेत्र से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
इस्माइल डोकराट ने बताया कि दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान (डायरेक्ट फ्लाइट) शुरू करने के लिए उच्च स्तर पर एक मजबूत आश्वासन मिला है। सीधी हवाई कनेक्टिविटी शुरू होने से व्यापारिक यात्रियों, कॉरपोरेट बैठकों (माइस) और आम पर्यटकों के समय और धन दोनों की बड़ी बचत होगी, जिससे इस पर्यटन गलियारे को एक नई गति मिलेगी।महानगरों के बाद अब टियर-2 शहरों पर दक्षिण अफ्रीका की नजरदक्षिण अफ्रीकी पर्यटन ने भारत में अपने विस्तार के लिए एक रणनीतिक बदलाव किया है। अब कंपनी का मुख्य ध्यान भारत के बड़े महानगरों के साथ-साथ टियर-2 शहरों (छोटे और उभरते शहरों) पर केंद्रित है। इन शहरों में रहने वाले आधुनिक भारतीय यात्रियों की क्रय शक्ति और घूमने की इच्छा तेजी से बढ़ रही है। इन पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप से बड़ी उम्मीदेंखेल पर्यटन के लिहाज से अगले साल (वर्ष 2027) दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाला आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप दोनों देशों के संबंधों के लिए एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।
इस्माइल डोकराट ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को इस मेगा इवेंट से बहुत बड़ी उम्मीदें हैं। क्रिकेट के प्रति भारतीयों की दीवानगी को देखते हुए इस दौरान रिकॉर्ड संख्या में भारतीय प्रशंसकों और पर्यटकों के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने का अनुमान है।आसान वीजा प्रणालियां और बदलता भारतीय यात्रीवर्ष 2025 में लगभग 70,000 भारतीय पर्यटकों ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी। इस यात्रा को और अधिक सरल बनाने के लिए 'ट्रस्टेड टूर ऑपरेटर स्कीम' (टीटीओएस) और 'इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन' (ईटीए) जैसी आधुनिक तकनीकों पर तेजी से काम चल रहा है। इनसे कागजी कार्रवाई की बाधाएं दूर होंगी। साथ ही, अब का भारतीय यात्री पारंपरिक पर्यटन से आगे निकलकर वन्यजीव (वाइल्डलाइफ), साहसिक खेल (एडवेंचर), आलीशान यात्रा (लक्जरी), विशिष्ट खान-पान (गैस्ट्रोनॉमी) और सांस्कृतिक अनुभवों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहा है, जिसके लिए दक्षिण अफ्रीका पूरी तरह तैयार है।

Comment List