ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड-2026, 20 देशों की सुंदरियों ने दिखाया संस्कृति और पर्यावरण प्रेम

प्रथम उपविजेता का खिताब इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी को मिला

ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड-2026, 20 देशों की सुंदरियों ने दिखाया संस्कृति और पर्यावरण प्रेम
मिस ओशियन वर्ल्ड-2026 प्रतियोगिता में ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली विजेता। इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी प्रथम और भारत की हीना ठाकुर द्वितीय उपविजेता। 20 देशों की सुंदरियों ने नौ दिवसीय आयोजन में भाग लिया। प्रतियोगिता की थीम स्वच्छ एवं प्रदूषण-मुक्त समुद्र।

जयपुर। ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली को मिस ओशियन वर्ल्ड-2026 का खिताब मिला है। जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सुंदरता प्रतियोगिता के भव्य समापन समारोह में उन्हें विजेता घोषित किया गया। प्रथम उपविजेता का खिताब इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी, द्वितीय उपविजेता का खिताब भारत की हीना ठाकुर, तृतीय उपविजेता का खिताब जापान की काना सागारा तथा चतुर्थ उपविजेता का खिताब ज़िम्बाब्वे की प्योरिटी तनात्स्वानाशे मकूबा को मिला। पर्यटन एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बीस देशों की सुंदरियों ने भाग लिया। नौ दिन तक चले इस आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी संस्कृति, विरासत और परंपराओं को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया।

इस बार आयोजन की मुख्य विषयवस्तु स्वच्छ एवं प्रदूषण-मुक्त समुद्र रही, जिसे सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचारित किया। समापन समारोह की शुरुआत परिधान डिज़ाइनिंग विद्यार्थियों द्वारा तैयार वस्त्रों के प्रदर्शन से हुई। इसके पश्चात राष्ट्रीय परिधान दौर, पर्यावरण जागरूकता दौर तथा प्रश्नोत्तर दौर आयोजित किए गए, जिसके बाद मुकुट हस्तांतरण समारोह संपन्न हुआ। फ्यूज़न समूह के निदेशक योगेश मिश्रा तथा निमिषा मिश्रा ने बताया कि राजस्थान के लिए यह गर्व की बात है कि बीस देशों के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर के अनंत महल में संभव हो सका।

 

Read More गरबा डांडिया उत्सव 2026 का पोस्टर विमोचन, फिल्म-फैशन जगत की मौजूदगी में हुआ आयोजन

Read More मेलों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य, हाईवे से हटेगी पार्किंग

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय