सफाई कर्मचारियों की झाड़ू डाउन हड़ताल जारी : सड़कों, गलियों और बाजारों में लगे कचरे के ढेर, बीमारियों का बढ़ने लगा खतरा

विभिन्न मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन

सफाई कर्मचारियों की झाड़ू डाउन हड़ताल जारी : सड़कों, गलियों और बाजारों में लगे कचरे के ढेर, बीमारियों का बढ़ने लगा खतरा
राजधानी में सफाई कर्मचारियों की झाड़ू डाउन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। सड़कों-बाजारों में कचरे के ढेर लगने से बारिश के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ गया। कर्मचारी भर्ती में प्राथमिकता, नियमित वेतन और आउटसोर्सिंग खत्म करने समेत कई मांगों पर अड़े हैं। सोमवार से आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी गई।

जयपुर। राजधानी जयपुर में सफाई कर्मचारियों की झाड़ू डाउन हड़ताल रविवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़कों, गलियों और बाजारों में कचरे के ढेर लग गए, जबकि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सीवर सफाई और सफाई संबंधी शिकायतों का निस्तारण भी ठप रहा। बारिश के बीच बढ़ती गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के नेतृत्व में कर्मचारी सफाई भर्ती में परंपरागत सफाई कार्य से जुड़े परिवारों को प्राथमिकता देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

उनका कहना है कि लंबे समय तक शांतिपूर्ण धरना, प्रदर्शन और भूख हड़ताल के बावजूद समाधान नहीं निकलने पर झाड़ू डाउन हड़ताल का निर्णय लिया गया। संघ की प्रमुख मांगों में न्यायालय से जुड़े पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति, ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करना, निकाय कोष से नियमित वेतन भुगतान, तीन गुना लॉटरी प्रणाली लागू करना तथा चयनित कर्मचारियों को दो वर्ष बाद स्थायी नियुक्ति देना शामिल है। संघ अध्यक्ष नंदकिशोर इंडोरिया ने इसे कर्मचारियों के भविष्य और सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा बताया। वहीं सफाई कर्मचारी नेता पवन चौधरी ने हड़ताल का विरोध करते हुए कहा कि उनके संगठन के कर्मचारी नगर निगम के साथ मिलकर सफाई व्यवस्था बनाए रखेंगे। रविवार को किशनगढ़ में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में सोमवार से सांगानेर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।

Tags: garbage

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक