टूरिज्म के साथ व्यापार को मिलेगा बढ़ावा : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर की समस्याओं को लेकर की महासंघ के साथ व्यापक की चर्चा, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश

महामंत्री सुरेश सैनी ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को 29 सूत्री मांग पत्र दिया

टूरिज्म के साथ व्यापार को मिलेगा बढ़ावा : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर की समस्याओं को लेकर की महासंघ के साथ व्यापक की चर्चा, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के साथ जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को शासन सचिवालय में विस्तृत चर्चा की

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के साथ जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को शासन सचिवालय में विस्तृत चर्चा की। महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने जैसे ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को समस्याएं बताना शुरू किया उसके साथ ही उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के आदेश दिए। नगर निगम हेरिटेज के सीईओ अरुण हसीजा, नगर निगम हेरिटेज के सतर्कता आयुक्त पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम नॉर्थ मुकेश, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन आनंद त्रिपाठी, जे एम आर सी जीएम करण सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। महासंघ की मांग पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नगर निगम हेरिटेज सीईओ अरुण हसीजा को व्यापारियों के लिए मीटिंग हॉल चिन्हित करने के आदेश दिए। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर शहर में साइनेज बोर्ड लगाने, पार्किंग व्यवस्था को मजबूत करने, एसी बसे चलाने और पुख़्ता साफ सफाई की व्यवस्था की जाए। शहर में बिखरे बिजली के तार, दुकानों की छत पर या बाहर लगे हुए एसी कैबिनेट को एकरूपता दी जाए। सबसे बड़ी समस्या ई रिक्शा चालक को जागरूक किया जाए। कैसे ट्रैफिक के वह सहयोगी बने। ट्रैफिक व्यवस्था में बाधक बनने वाले ई रिक्शा पर त्वरित कार्रवाई की जाएं। सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए पर्याप्त कोष उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में विकास कार्यों में कोई अवरोध नहीं आना चाहिए। शहर में ऐसा वातावरण बने की कोई भी व्यापारी और निवासी यहां से पलायन नहीं करे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दो माह में सभी का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद फिर से रिव्यू मीटिंग की जाएगी। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को 29 सूत्री मांग पत्र दिया।

जिसमें से अनेक मांगों के समाधान के त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए। जयपुर व्यापार महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया, जयंती बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन गुप्ता, जौहरी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, चौड़ा रास्ता व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विवेक भरद्वाज, घी वालो का रास्ता व्यापार मण्डल अध्यक्ष नीरज लुहाड़िया,  आतिश मार्केट व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपत राय कांटे वाला, संजय बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश लश्करी, इंदिरा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल आसनानी उपस्थित थे।

मुख्य मांगे

  • महिलाओं के लिए सुलभ कॉम्प्लेक्स बने
  • जयपुर शहर मे पूर्णतया सीसीटीवी कैमरे लगाएं 
  • ई रिक्शा से ट्रैफिक व्यवस्था को निजात दिलाएं 
  • बरामदों की मरम्मत और रंग रोगन का काम किया जाए 
  • जयपुर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए
  • प्रोपर साइनेज बोर्ड लगाएं 
  • रामलीला मैदान में अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाई जाएं 
  • मेट्रो पार्किंग को दुरुस्त किया जाए 
  • खुले बिजली के तारों को अंडर ग्राउंड किया जाएं 
  • मंदिरों और दुकानों के बाहर साफ सफाई दुरुस्त की जाएं
  • बड़ी चौपड़ पर मेट्रो अंडर ग्राउंड पार्किंग शुरू की जाए

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत