मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, विधानसभा सत्र और अहम विधेयकों पर होगी चर्चा

निकाय व पंचायत चुनाव की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, विधानसभा सत्र और अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक में 20 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों, पेश किए जाने वाले आगामी विधेयकों के मसौदे और निकाय व पंचायत चुनाव की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। कैबिनेट की बैठक शाम 4:00 बजे शुरू होगी, जबकि शाम 4:30 बजे मंत्री परिषद की बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में 20 अगस्त से प्रस्तावित राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के एजेंडे पर चर्चा के बाद आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। सरकार इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की तैयारी में है। ऐसे में इन विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है।

बैठक में पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव की तैयारियों एवं रणनीति पर भी मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। यह बैठक आगामी विधानसभा सत्र और प्रदेश की राजनीतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया