नशे के खिलाफ अभियान : पुलिस ने फिल्मी अंदाज में रोका ट्रक, करोड़ों का गांजा जब्त

कार्रवाई में 5 करोड़ रुपए मूल्य का 1014 किलोग्राम गांजा जब्त किया 

नशे के खिलाफ अभियान : पुलिस ने फिल्मी अंदाज में रोका ट्रक, करोड़ों का गांजा जब्त

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और झुंझुनू डीएसटी ने मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

जयपुर। राजस्थान में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सबसे बड़े अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और झुंझुनू डीएसटी ने मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 5 करोड़ रुपए मूल्य का 1014 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।

इस अभियान की अगुवाई ADG दिनेश एम. एन. कर रहे हैं, जिनकी रणनीति और सटीक योजना ने नशे के कारोबारियों की तोड़ दिया है। जांच और निगरानी का काम पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह की टीम ने संभाला। कार्रवाई के दौरान एक कंटेनर ट्रक को झुंझुनू के उदयपुरवाटी इलाके में फिल्मी अंदाज़ में रोका गया।

ट्रक में गांजा को बड़ी चालाकी से ड्राइवर सीट के पीछे बनाए गए गुप्त चैंबर में छिपाया गया था। लेकिन AGTF की सतर्क निगाहों से यह चालाकी बच नहीं सकी और चैंबर से 1014 किलोग्राम गांजे से भरे कट्टे बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से सुभाष गुर्जर और प्रमोद गुर्जर नामक दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह खेप शेखावाटी के कुख्यात ड्रग लॉर्ड्स राजू पचलंगी और गोकुल को भेजी जानी थी।

इस ऑपरेशन में एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में AGTF और स्थानीय पुलिस की एकजुट टीम ने भाग लिया। एएसआई शंकर दयाल शर्मा, कांस्टेबल संदीप गांधी, हेड कांस्टेबल कमल सिंह और शशिकांत ने तकनीकी और जमीनी स्तर पर बड़ी भूमिका निभाई। टीम में सुरेश कुमार, नरेश कुमार, रतिराम, सुरेश कुमार सहित कई अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Read More भजनलाल शर्मा ने किया होली पूजन : प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की, पुलिस जवानों से मिलकर की हौसला अफजाई

 

Read More श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला