फर्जी ताईक्वाण्डो खेल प्रमाण पत्र मामले में अभ्यर्थी भभूताराम विश्नोई गिरफ्तार, शेष आरोपियों और दलालों की तलाश जारी

खेल कोटे के तहत 2 प्रतिशत अभ्यर्थियों का चयन

फर्जी ताईक्वाण्डो खेल प्रमाण पत्र मामले में अभ्यर्थी भभूताराम विश्नोई गिरफ्तार, शेष आरोपियों और दलालों की तलाश जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा में फर्जी ताईक्वाण्डो खेल प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी हासिल करने के प्रयास के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी भभूताराम विश्नोई को गिरफ्तार।

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित तृतीय श्रेणी अध्यापक (लेवल-1) भर्ती परीक्षा में फर्जी ताईक्वाण्डो खेल प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी हासिल करने के प्रयास के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी भभूताराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि वर्ष 2022 की शिक्षक भर्ती में खेल कोटे के तहत 2 प्रतिशत अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था। ताईक्वाण्डो खेल प्रमाण पत्र के आधार पर 38 अभ्यर्थियों का चयन दो गुणा चयन सूची में हुआ था। इन अभ्यर्थियों ने चयन के बाद शिक्षा विभाग की चयन समिति के समक्ष नेशनल लेवल ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे।

एसओजी थाना में दर्ज प्रकरण संख्या 13/2024 की जांच में सामने आया कि अभ्यर्थियों ने विभिन्न दलालों के माध्यम से फर्जी खेल प्रमाण पत्र बनवाए थे। साथ ही ताईक्वाण्डो फेडरेशन ऑफ इंडिया, धनबाद (झारखंड) की मिलती-जुलती फर्जी ईमेल आईडी [email protected] से प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की नियुक्ति शाखा की ईमेल आईडी पर फर्जी सत्यापन रिपोर्ट भेजी गई थी। इस संबंध में थाना एसओजी में प्रकरण संख्या 98/2024 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी एवं आईटी एक्ट की धारा 66डी में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में सामने आया कि अभियुक्त भभूताराम उर्फ रणजीत निवासी लछिये का तला, भूणिया, थाना धनऊ, जिला बाड़मेर ने दलाल सतीश डूल से करीब एक लाख रुपये में फर्जी ताईक्वाण्डो खेल प्रमाण पत्र बनवाने की डील की थी। करीब तीन वर्ष पूर्व उसने 15 हजार रुपये नकद देकर यह प्रमाण पत्र प्राप्त किया और चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सरकारी नौकरी हासिल करने का प्रयास किया।

एसओजी ने आरोपी को 26 मई 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी पहले से ही एसओजी के एक अन्य प्रकरण संख्या 43/2024 में केन्द्रीय कारागृह जयपुर में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा था। उसे 27 मई 2026 को न्यायालय में पेश कर 30 मई 2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में फर्जी खेल प्रमाण पत्र प्राप्त करने तथा फर्जी सत्यापन रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजने के संबंध में विस्तृत जांच जारी है। जांच में यह भी सामने आया कि भभूताराम विश्नोई ने शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में अपने छोटे भाई मुकेश कुमार की जगह डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाई थी। इस कार्य में शिक्षा विभाग के यूडीसी जगदीश सारण के माध्यम से पवन कुमार निवासी तेजे की ढाणी, धोरीमन्ना से संपर्क कर पैसों का लेन-देन किया गया था। इस मामले में भी एसओजी थाना में पृथक प्रकरण संख्या 43/2024 दर्ज है।

एसओजी के अनुसार, अब तक इस मामले में नामजद 38 अभ्यर्थियों में से 21 अभ्यर्थियों, फर्जी ईमेल आईडी तैयार करने वाले बिमलेन्दु कुमार झा, दलाल कमल सिंह तथा फर्जी खेल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने वाले अन्य सहयोगियों सहित कुल 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों और दलालों की तलाश जारी है।

Read More स्पा और मसाज सेंटरों पर सख्ती, पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किए नए निर्देश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बनर्जी हमले पर भाजपा हुई एक्सपोज,युवाओं को समझने होंगे हालात : अशोक गहलोत बनर्जी हमले पर भाजपा हुई एक्सपोज,युवाओं को समझने होंगे हालात : अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट पर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि चुनाव...
एजाज अहमद का JDU पर बड़ा हमला, बोले- राबड़ी देवी का बंगला खाली कराने के बहाने प्रदेश में दलित कार्ड खेल रही सरकार
कैफे की आड में अवैध हुक्का बार, कैफे मैनेजर गिरफ्तार फ्लेवर में छुपा जहर, सेहत पर कहर 
10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद 
केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
मुख्यमंत्री आवास पर युवाओं की साइकिल रैली, पीएम मोदी के ईंधन बचत संदेश को दिया समर्थन
अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन