कार की रिक्शा से टक्कर : चालक की मौत, 8 अन्य घायल
वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात शुरू कराया
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को कामा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रुचि, लक्ष्मी और मोहित को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया।
भरतपुर। राजस्थान में डीग जिले के कामा थाना क्षेत्र में देर रात 3 वाहनों के टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि एक डीग मार्ग पर इन्द्रौली गांव के निकट एक कार एक रिक्शा से टकराती हुई विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई। इससे रिक्शा चालक आमीन (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को कामा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रुचि, लक्ष्मी और मोहित को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त तीनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात शुरू कराया।

Comment List