जागरूकता और जज़्बे की मिसाल : जयपुर में निकली कार रैली, 100 से अधिक कारों के साथ 500 महिलाओं ने लिया भाग

सड़क सुरक्षा का संदेश देना उद्देश्य

जागरूकता और जज़्बे की मिसाल : जयपुर में निकली कार रैली, 100 से अधिक कारों के साथ 500 महिलाओं ने लिया भाग

पिंक वुमनिया लेडीज क्लब की ‘जोलो लेबल फन कार रैली’ ने जोश और जागरूकता का रंग बिखेरा। सिटी पार्क से बिड़ला ऑडिटोरियम तक 100 सजी कारों संग 500 महिलाओं ने स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ट्रैफिक नियमों का संदेश दिया।

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पिंक वुमनिया लेडीज क्लब द्वारा आयोजितजोलो लेबल पिंक वुमनिया फन कार रैलीने शहर में उत्साह और जागरूकता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। रविवार सुबह 7 बजे मानसरोवर स्थित सिटी पार्क से शुरू हुई यह रैली जयपुर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में करीब 100 से अधिक सजी-धजी कारों के साथ लगभग 500 महिलाओं ने भाग लिया। विभिन्न थीम और रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित कारें महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और ट्रैफिक नियमों के प्रति सजगता का संदेश देती नजर आईं।बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, “महिलाओं की शक्ति-देश की उन्नतिऔरइस दुनिया की शान है नारीजैसे प्रेरक स्लोगन आकर्षण का केंद्र रहे।

पिंक वुमनिया क्लब की फाउंडर कनु मेहता और डायरेक्टर संकुल मेहता ने बताया कि रैली का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा का संदेश देना है। महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थानी परिधानों के साथ पुलिस और डाकू थीम में सजी महिलाओं ने रैली को जीवंत बना दिया। प्रीति बब्बर, साबरा खान और उनकी टीम द्वारा ट्रैफिक अवेयरनेस थीम पर सजाई गई कार को विशेष सराहना मिली।

बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंचने पर महिला स्वास्थ्य विषय पर टॉक शो आयोजित हुआ। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मोमेंटो और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन महिला एकता, उत्साह और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।

Tags: rally

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में पड़ोसी की दरिंदगी: घर में अकेली पाकर विवाहिता से रेप, विरोध पर धमकाया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम देने की दी चेतावनी  जयपुर में पड़ोसी की दरिंदगी: घर में अकेली पाकर विवाहिता से रेप, विरोध पर धमकाया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम देने की दी चेतावनी
जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पड़ोसी ने विवाहिता...
जीएसटी से भरा सरकार का खजाना: फरवरी में 8.1% ग्रोथ के साथ 1.83 लाख करोड़ का रिकॉर्ड संग्रह
ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल
गहलोत ने दिल्ली पहुंचकर एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ को दी बधाई : संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का किया आह्वान, कहा- सेवा की भावना ही राजनीति का मूल मंत्र
होली पर लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण : भारत के अलावा इन देशों में दिखेगा असर, पढ़े क्या होता है ग्रहण
भव्य अभिषेक का नजारा! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 151 किलो दूध से स्नान, 1001 मोदक चढ़ाए गए
महिला सुरक्षा की ओर तकनीक आधारित बड़ा कदम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान पुलिस की अभिनव पहल; बस, ऑटो और टैक्सी में ‘राजकॉप सिटीजन एप’ के क्यूआर कोड पोस्टर लगाने की शुरुआत