RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा

RGHS के तहत अनुमत पैकेज में शामिल करने का निर्णय

RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में कैंसर उपचार की अत्याधुनिक CAR-T Cell Therapy को RGHS के अनुमत पैकेज में शामिल किया गया है। पात्र कर्मचारी और आश्रित निर्धारित नियमों के तहत यह सुविधा ले सकेंगे। इससे गंभीर कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज और आर्थिक राहत मिलेगी।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में सरकार ने कैंसर उपचार के लिए अत्याधुनिक CAR-T Cell Therapy को राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (RGHS) के तहत अनुमत पैकेज में शामिल करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल गंभीर बीमारी से जूझ रहे राज्य कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए आधुनिक चिकित्सा उपचार की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। CAR-T Cell Therapy कैंसर के उपचार की अत्याधुनिक तकनीकों में शामिल है, जिसके माध्यम से मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं को कैंसर कोशिकाओं से लड़ने के लिए तैयार किया जाता है।

राज्य सरकार के इस निर्णय से RGHS के दायरे में आने वाले पात्र कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को निर्धारित नियमों के अनुसार इस उन्नत उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इससे गंभीर कैंसर रोगियों को उपचार के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा और आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है। सरकार का यह कदम कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य हितों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Tags: RGHS

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर