बीकानेर के जवाहर नगर पार्क क्षेत्र का मामला : सीवरेज लाइन में मिले 500-500 के नोट, कहां से आए कुछ पता नहीं

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बीकानेर के जवाहर नगर पार्क क्षेत्र का मामला : सीवरेज लाइन में मिले 500-500 के नोट, कहां से आए कुछ पता नहीं

बीकानेर के अंत्योदय नगर में जवाहर नगर पार्क स्थित सार्वजनिक टॉयलेट और सीवरेज लाइन में 500-500 के नोट मिलने से सनसनी फैली। राहगीरों की भीड़ जुटी और कुछ लोग गंदगी से नोट निकालकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे।

बीकानेर। शहर के अंत्योदय नगर क्षेत्र में दोपहर उस समय अजीब माजरा नजर आया  जब  टॉयलेट और सीवरेज लाइन में 500-500 के नोट दिखाई दिए। मामले की जानकारी मिलते ही राहगीर मौके पर ठहर गए। जानकारी के अनुसार मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर पार्क के स्थित एक सार्वजनिक टॉयलेट के चैंबर में सबसे पहले 500-500 के नोट नजर आए। इसके कुछ दूरी  सीवरेज पाइप लाइन में भी ऐसे ही नोट दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर आसपास से गुजर रहे लोग गंदगी के बीच नोट निकालने का प्रयास करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  इस दौरान कुछ लोग नोट निकालकर ले भी गए।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मामले की सूचना मिलने पर मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी विजेंद्र सिला ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया फि लहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नोट कहां से आए और किसने इन्हें टॉयलेट सीवरेज लाइन में डाला। सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी ुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है, जिससे मामले की तह तक जाया जा सके।

Tags: area

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम   Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  
राजस्थान में गर्मी तेज और तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा। बाड़मेर में सीजन का पहला 41 डिग्री दर्ज। जयपुर...
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा
सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर
कराड़ी हत्याकांड का खुलासा : जेवरात के लिए बृद्धा की हत्या कर काट दिए थे दोनों पैर, दोनों भाई बेंगलुरु से गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायली हमलों की कई देशों ने की निंदा : तनाव कम करने की अपील, सभी पक्षों का एक स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह
चारों पोल पर हुई लक्स लेवल की टेस्टिंग : डेडलाइन 15 अप्रैल, एक दिन पहले ही रोशनी से जगमगा उठा एसएमएस स्टेडियम
पंजाब में पलटी सिख श्रद्धालुओं को ले जा रही बस : हादसे में कई यात्रियों की मौत, 15 लोग घायल