ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला : विद्याधर नगर में हड़पे 6 लाख रुपए, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत

पुलिस मामले की जांच कर रही

ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला  : विद्याधर नगर में हड़पे 6 लाख रुपए, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत
विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।पीड़िता की ओर से 1060 साइबर हेल्पलाइन पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जयपुर। विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। डी-2 एलआईसी फ्लैट्स, सेक्टर-2 निवासी वेणु अमरवाल ने छह लाख रुपए की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति का रूप धारण कर उसके साथ धोखाधड़ी की और छलपूर्वक छह लाख रुपए की राशि ले ली। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस संबंध में 2 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:21 बजे की घटना से जुड़ी शिकायत दर्ज है। पीड़िता की ओर से 1060 साइबर हेल्पलाइन पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी।

शिकायत के आधार पर जीरो नंबर एफआईआर प्राप्त हुई, जिसे विद्याधर नगर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 612(1) और 610(2) के साथ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Read More सीएम का कांग्रेस पर निशाना : पिछली सरकार में होते थे पेपर लीक, हमारी सरकार में 415 परीक्षाएं

Read More मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों को दिया रोडमैप : 100 दिन में बदलें शहरों की सूरत, दीपावली से पहले पूरी हों मूलभूत सुविधाएं

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 11 से 16 अक्टूबर तक ग्रीस दौरे पर, IASIA-2026 कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 11 से 16 अक्टूबर तक ग्रीस दौरे पर, IASIA-2026 कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 11 से 16 अक्टूबर तक ग्रीस के दौरे पर। वे एथेंस में 12 से 16 अक्टूबर...
पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन को नहीं दी अनुमति : धारा 163 के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी, कहा- 10 दिन पहले सूचना देना आवश्यक
मेक्सिको की जेल में हिंसक झड़प : 9 कैदियों की मौत, मृतकों में एक नाबालिग बच्चा भी शामिल
वित्तीय अनियमितताओं पर सवाल, चार मामलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, पुलिस ने लिखी DMRC को चिट्ठी
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव  
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला : विद्याधर नगर में हड़पे 6 लाख रुपए, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत