ब्यावर में सीमेंट फैक्ट्री से प्रदूषण का मामला : कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आप कीर्ति पाठक ने लगाए आरोप, स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा प्रभाव
जल से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही
जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर ब्यावर में श्री सीमेंट से कथित प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कंपनी के रासायनिक अपशिष्ट जल से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं, भूमि की उर्वरता घट रही है और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लगभग 500 किसान व नागरिक कंपनी के बाहर धरने पर हैं। पाठक ने उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, रिपोर्ट सार्वजनिक करने, दोष सिद्ध होने पर मुआवजा तथा सुरक्षित अपशिष्ट निस्तारण की मांग की।
ब्यावर जिला अध्यक्ष शौकीन काठात ने कहा कि विकास के नाम पर किसानों व पर्यावरण से समझौता नहीं हो सकता। पार्टी ने सरकार, प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण मंडल से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि न्याय न मिलने पर आंदोलन प्रदेशव्यापी किया जाएगा।

Comment List