नीरजा मोदी स्कूल में बच्ची के सुसाइड का मामला : जयपुर में लगे शिक्षा मंत्री के लापता होने के पोस्टर, पूरे शहर में लगाने की दी चेतावनी

मदन दिलावर कुछ करने के बजाय भाग खड़े हुए

नीरजा मोदी स्कूल में बच्ची के सुसाइड का मामला : जयपुर में लगे शिक्षा मंत्री के लापता होने के पोस्टर, पूरे शहर में लगाने की दी चेतावनी

मदन दिलावर कुछ करने के बजाय भाग खड़े हुए। सुनने में आया है कि स्कूल ने इनके विभाग को अंदर ही नहीं घुसने दिया। 

जयपुर। जयपुर शहर में जगह-जगह शिक्षा मंत्री लापता के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। ये पोस्टर नीरजा मोदी स्कूल में 39 दिन पहले चौथी कक्षा की छात्रा अमारया के आत्महत्या की घटना के 39 बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के विरोध में एक संस्था की ओर से सोमवार को लगाए गए हैं। ये पोस्टर शहर के कई चौराहों, बस स्टॉप और मुख्य सड़कों पर लगाए गए हैं। जयपुर के मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में गत एक नवंबर को चौथी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा अमायरा ने स्कूल बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार का आरोप है कि बच्ची को स्कूल में लगातार बुलीइंग का सामना करना पड़ रहा था। परिवर्तन संस्था की ओर से लगाए इन पोस्टर में लिखा है कि राजस्थान के सभी माता-पिता मंत्री की तलाश कर रहे हैं। एक प्राइवेट स्कूल में छोटी सी बच्ची ने अपनी जान दे दी। मदन दिलावर कुछ करने के बजाय भाग खड़े हुए। सुनने में आया है कि स्कूल ने इनके विभाग को अंदर ही नहीं घुसने दिया। 

पोस्टर लगाने वाली संस्था के अध्यक्ष आशुतोष रांका ने चेतावनी दी है कि अगर अगले 72 घंटों में नीरजा मोदी स्कूल के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे शहर में शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर के ये लापता वाले पोस्टर लगाए जाएंगे। इन पोस्टर को लेकर शिक्षा मंत्री दिलावर से बातचीत करने के लिए उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। 

इनका कहना है
नीरजा मोदी स्कूल में अमायरा ने बुलीइंग से परेशान होकर अपनी जान दे दी। सीबीएसई रिपोर्ट में भी स्कूल की लापरवाही स्पष्ट है, लेकिन शिक्षा मंत्री इस पूरे मामले में अनुपस्थित हैं।
-रेखा शर्मा, संस्थापक, परिवर्तन संस्था

राजस्थान के शिक्षा मंत्री पिछले दो साल से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अनुपस्थित रहे हैं। उन्होंने झालावाड़ में स्कूल गिरने से बच्चों की मौत, दूध पाउडर घोटाला, किताबों की समय पर अनुपलब्धता और एसआईआर नियमों के कारण शिक्षकों की आत्महत्या जैसी घटनाएं हुईं। अमायरा मामले में भी यहीं स्थिति बनी हुई है।
-आशुतोष रांका, संस्थापक, परिवर्तन संस्था  

Read More देर रात पुलिस में बड़ा फेरबदल : 21 आईपीएस के तबादले, पाण्डेय एडीजी क्राइम; शरत कविराज जोधपुर के कमिश्नर

प्रदेश में पिछले 39 दिनों में अमायरा समेत 5 से ज्यादा बच्चों की जिंदगी खत्म हो जाने के बाद भी शिक्षा मंत्री का मौन रहना, राजस्थान के पूरे अभिभावकों के साथ अन्याय है। 
-अभिषेक जैन बिट्टू, प्रदेश प्रवक्ता, संयुक्त अभिभावक संघ

Read More थानों में जब्त वाहनों के निस्तारण के लिए क्या कदम उठाए : हाईकोर्ट

 

Read More ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 3 की मौत : मृतकों में पिता-पुत्र और दामाद, भतीजा गंभीर घायल, ढाबे पर गए थे आलू- टिक्कड़ खाने

Tags: Suicide

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान