टोल पर CBN का बड़ा एक्शन : लहसुन के बैगों में छिपाकर रखा 938 किलो डोडा चूरा पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार

संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली

टोल पर CBN का बड़ा एक्शन : लहसुन के बैगों में छिपाकर रखा 938 किलो डोडा चूरा पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार

CBN की बड़ी कार्रवाई में मदाना टोल प्लाजा पर 2 बोलेरो पिकअप से 938.300 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। तस्कर इसे लहसुन के 104 बैगों में छिपाकर मंदसौर से नागौर ले जा रहे थे। तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, नशा तस्करी पर सख्ती जारी।

कोटा। मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) कोटा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटा झालावाड़ हाईवे स्थित मदाना टोल प्लाजा पर 2 बोलेरो पिकअप से 938.300 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। यह डोडा चूरा लहसुन के 104 बैगों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। CBN को सूचना मिली थी कि मंदसौर से नागौर की ओर अवैध डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। इसके बाद टीम ने निगरानी कर दोनों संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली।

सुरक्षा कारणों से तलाशी CBN कार्यालय में ली गई, जहां बड़ी मात्रा में डोडा चूरा बरामद हुआ। कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों वाहन और बरामद माल जब्त कर लिया गया है। CBN ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है और आमजन से सूचना साझा करने की अपील की है।

 

Tags: action

Post Comment

Comment List

Latest News

विद्युत विनियामक आयोग के कार्यालय में लगी आग : फर्नीचर और सामान जला, कोई जनहानि नहीं विद्युत विनियामक आयोग के कार्यालय में लगी आग : फर्नीचर और सामान जला, कोई जनहानि नहीं
कार्यालय की चौथी मंजिल पर शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। धुआं देख सुरक्षाकर्मी ने सूचना दी,...
ट्रंप की बड़ी घोषणा : युद्धविराम टूटा तो होर्मुज जलडमरूमध्य में होंगे लगातार हमले, नौकाओं, बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों और अन्य समुद्री संसाधनों को बनाएंगे निशाना
‘राज उन्नति’ की चतुर्थ बैठक में सीएम सख्त, परियोजनाएं समय पर पूरी करने के निर्देश
जयपुर में ‘डिजाइनिंग फॉर लाइफ’ पर मंथन, ग्रीन बिल्डिंग भविष्य की जरूरत : बिल मैक्वेड
विद्युत कनेक्शन और उत्पादन इकाइयों की जांच आसान, 1 एमवीए तक स्व-प्रमाणीकरण की सुविधा
ईरान ने रूस और कई अन्य देशों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य के शुल्क में दी छूट, मुझे नहीं पता भविष्य में क्या होगा : जलाली
विजय वडेट्टीवार का केंद्र सरकार पर हमला: महिला आरक्षण विधेयक 'सिर्फ दिखावा', सरकार जनता को कर रही गुमराह