श्री कनक बिहारी जी का 42वां पाटोत्सव मनाया, फुल बंगला झांकी सजाकर लड्डुओं का लगाया भोग
विभिन्न मंडलों द्वारा बधाई गान उछाल का आयोजन हुआ
श्री कनक बिहारी जी मंदिर में 42वां पाटोत्सव महंत सियाराम दास महाराज के सानिध्य में श्रद्धा से मनाया गया। 81 दिव्य कलशों से पंचामृत अभिषेक, फूल बंगला झांकी और लड्डू भोग लगाया गया। संत सम्मान समारोह व फाग महोत्सव आयोजित हुए, संत समाज की उपस्थिति में महाआरती संपन्न हुई।
जयपुर। दिल्ली रोड गलतागेट स्थित श्री कनक बिहारी जी का 42वा पाटोत्सव भक्ति भाव से महंत सियाराम दास महाराज के सानिध्य में मनाया गया। मंदिर प्रवक्ता पंडित राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया साकेत वासी नारायण देवाचार्य महाराज त्रिवेणी धाम के आशीर्वाद से खोजीचार्ज रामरिछपाल देवाचार्य महाराज त्रिवेणीधाम की अध्यक्षता में भव्य उत्सव संत सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पाटोत्सव मे पधारे संत महंतों का महंत सियारामदास महाराज ने माला दुपट्टा प्रसाद शोल उड़ाकर स्वागत सम्मान किया।
इससे पूर्व प्रातः काल की बेला में मंत्रोच्चारण के साथ ठाकुर जी का 81 दिव्य कलशो से पंचामृत अभिषेक और विभिन्न तीर्थ के जल से ठाकुर जी का अभिषेक हुआ नूतन नवीन पोशाक धारण कराकर फूल बंगला झांकी लड्डुओ का भोग लगाया। विभिन्न मंडलों द्वारा बधाई गान उछाल का आयोजन हुआ। इस मौके पर फाग महोत्सव भी मनाया गया। आयोजन मे सर्वप्रथम जयपुर के संत समाज ने प्रसादी पाई। संत महंतों के सानिध्य में ठाकुर जी की महाआरती हुई।

Comment List