मुख्यमंत्री निवास (CMR) पर जश्न का माहौल : सीएम भजनलाल शर्मा ने नेताओं को खिलाई झालमुड़ी, जीत की खुशी में जुटे दिग्गज

जीत की खुशी अलग-अलग अंदाज में मनाई

मुख्यमंत्री निवास (CMR) पर जश्न का माहौल : सीएम भजनलाल शर्मा ने नेताओं को खिलाई झालमुड़ी, जीत की खुशी में जुटे दिग्गज
CMR में भजनलाल शर्मा ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर नेताओं संग जश्न मनाया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को श्रेय देते हुए कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और झालमुड़ी-रसगुल्ले के साथ खुशी साझा।

जयपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री निवास (CMR) पर जश्न का माहौल रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहां पहुंचे वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को झालमुड़ी खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए भाजपा के कई दिग्गज CMR पहुंचे। इनमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अशोक परनामी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, कन्हैया लाल चौधरी, गौतम दक, जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधायक कालीचरण सर्राफ़, मंत्री के के विश्नोई, सांसद मंजू शर्मा और जिला प्रमुख रमा चोपड़ा सहित कई वरिष्ठ जन शामिल रहे। सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चुनावी सफलता पर बधाई दी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान झालमुड़ी और रसगुल्ले का स्वाद लेते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों को दिया। CMR में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा, जहां जीत की खुशी अलग-अलग अंदाज में मनाई गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित