केंद्र सरकार का बांधों की सुरक्षा पर फोकस, राजस्थान के 114 बांधों की हो रही जांच

मानसून से पहले सभी बांधों का निरीक्षण पूरा करने का लक्ष्य

केंद्र सरकार का बांधों की सुरक्षा पर फोकस, राजस्थान के 114 बांधों की हो रही जांच

देशभर में बांधों की सुरक्षा और उनकी वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार ने व्यापक अभियान शुरू। डेम सेफ्टी एक्ट के तहत तैयार की जा रही रिपोर्ट के लिए देश के करीब 6 हजार बांधों का निरीक्षण।

जयपुर। देशभर में बांधों की सुरक्षा और उनकी वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार ने व्यापक अभियान शुरू किया है। डेम सेफ्टी एक्ट के तहत तैयार की जा रही रिपोर्ट के लिए देश के करीब 6 हजार बांधों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान के विभिन्न जोनों के करीब 114 प्रमुख बांधों को भी शामिल किया गया है। राज्य में जोनवार बांधों की स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके तहत जयपुर जोन के 40, कोटा के 40, उदयपुर के 114, जोधपुर के 60 और बांसवाड़ा के 61 बांधों का निरीक्षण प्रस्तावित है।

जयपुर जोन में शामिल 40 बांधों में से 29 बांध जयपुर जिले के हैं, जिनकी तकनीकी स्थिति और रखरखाव की विस्तृत जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक जोन में 5 से 6 अधिकारियों की टीम गठित की गई है, जो बांधों की संरचना, जल निकासी व्यवस्था, गेट संचालन और सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर रही है। केंद्र सरकार ने राज्यों से बांधों के रखरखाव और मरम्मत कार्यों का विस्तृत ब्यौरा भी मांगा है। मानसून से पहले सभी बांधों का निरीक्षण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी
जोधपुर के उम्मेद स्टेडियम के बाहर बनी 19 दुकानें करीब 8 साल से खाली पड़ी हैं, जिससे खेल विभाग को...
सरकार का शिक्षा तंत्र राजनीतिक पक्षपात और भ्रष्टाचार से ग्रस्त, जयराम बोले- परीक्षा पर चर्चा नहीं, परीक्षा की समीक्षा की जरूरत
सीबीएन ने पकड़ी लाखों की डोडाचूरा खेप, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
BNI INC 2026 का आगाज, देशभर से जुटे हजारों बिजनेस लीडर्स
Weather Update : राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का भामाशाह टेक्नो हब दौरा, संचालित स्टार्टअप्स और नवाचार गतिविधियों का किया अवलोकन
UP में रोडवेज बसों में सुरक्षा के दावे बड़े, हकीकत फुस्स : खाली मिले फर्स्ट एड बॉक्स, लॉक खराब होने पर रस्सी से बांधा दरवाजा