चैत्र कृष्ण पंचमी : बंद रहेंगे श्रीलक्ष्मी जगदीश मंदिर के कपाट, संध्या 6:15 बजे आरती के बाद दर्शन संभव

प्रातः 8 बजे से सायंकाल 6 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे

चैत्र कृष्ण पंचमी : बंद रहेंगे श्रीलक्ष्मी जगदीश मंदिर के कपाट, संध्या 6:15 बजे आरती के बाद दर्शन संभव

चैत्र कृष्ण पंचमी के अवसर पर गोनेर स्थित श्रीलक्ष्मी जगदीश महाराज मंदिर में नहान पंचमी के कारण 8 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कपाट बंद। इस दौरान विशेष धार्मिक विधान और पूजा-अर्चना आयोजित। संध्या 6:15 बजे आरती के बाद श्रद्धालु पुनः भगवान के दर्शन।

जयपुर। चैत्र कृष्ण पंचमी के अवसर पर गोनेर स्थित श्रीलक्ष्मी जगदीश महाराज मंदिर में नहान पंचमी के कारण भगवान के दर्शनों की व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस दिन प्रातः 8 बजे से सायंकाल 6 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।

मंदिर के अध्यक्ष एवं कार्यवाहक प्रन्यासी महन्त दास जी ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नहान पंचमी के दिन विशेष धार्मिक विधान किए जाएंगे। इसी कारण प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालु भगवान श्रीलक्ष्मी जगदीश के दर्शन नहीं कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में मंदिर में दर्शन का समय प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक तथा सायंकाल 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहता है। वहीं 8 मार्च को विशेष परंपरा के चलते सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कपाट बंद रखे जाएंगे।

मंदिर प्रशासन के अनुसार सायंकाल 6:15 बजे संध्या आरती के पश्चात श्रद्धालु पुनः भगवान के दर्शनों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नहान पंचमी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे।

Read More सीकर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : 13 लाख की रिश्वत लेते ईडी का हेड कॉस्टेबल गिरफ्तार, मांगे थे 15 लाख रुपए

 

Read More EO संतोष कुमार मीणा का मुख्यालय निदेशालय किया, बामनवास का अतिरिक्त कार्य बौली EO को सौंपा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

थाईलैंड से 6 भारतीय श्रमिकों को कराया मुक्त : 6 महीनों से झेल रहे थे यातना, वीडियो में बयां की थी अपनी दुर्दशा थाईलैंड से 6 भारतीय श्रमिकों को कराया मुक्त : 6 महीनों से झेल रहे थे यातना, वीडियो में बयां की थी अपनी दुर्दशा
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के स्वत: संज्ञान के बाद विदेश मंत्रालय की त्वरित कार्रवाई। थाईलैंड में नियोक्ता की यातना झेल...
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में होगी गैर संचारी रोगों की प्रभावी स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा रेफरल सिस्टम भी होगा और मजबूत
नाकाबंदी में पुलिस ने रोकी कार : तलाशी में अफीम और डोडा पोस्त बरामद, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कृषि विभाग और आईओआरए ईकोलोजिकल सोल्यूशन के मध्य कार्बन क्रेडिट को लेकर हुई सहमति, पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ
वसुंधरा राजे ने युवाओं को दिया संदेश : पूर्व सीएम ने कहा- युवा ड्रग्स से दूर रहें, इनोवेशन और स्टार्टअप से देश की प्रगति में दें योगदान 
नई दिल्ली-साबरमती आरक्षित एक तरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 
सरिस्का में एक साथ 5 बाघों को देखकर विदेशी पर्यटक रोमांचित : दृश्य को कैमरे में किया कैद, पानी के बीच अठखेलियां करते दिखे शावक