सितारों की जगमगाहट और आरजीबी लाइट्स से सजेगा चांदपोल बाजार, दीपावली पर पारंपरिक रोशनी के साथ दिखेगा आधुनिक विद्युत सजावट का अनूठा संगम

बाजार बनेगा आकर्षण का केंद्र

सितारों की जगमगाहट और आरजीबी लाइट्स से सजेगा चांदपोल बाजार, दीपावली पर पारंपरिक रोशनी के साथ दिखेगा आधुनिक विद्युत सजावट का अनूठा संगम
दीपावली पर ऐतिहासिक चांदपोल बाजार को सितारों जैसी जगमगाहट और रंग-बिरंगी आरजीबी लाइट्स से सजाया जाएगा। दीपावली समिति और व्यापार मंडल की ओर से विशेष थीम पर विद्युत सजावट की तैयारियां की जा रही। कारीगरों द्वारा तैयार आकर्षक रोशनी बाजार की सुंदरता बढ़ाएगी।

जयपुर। गुलाबी नगरी के ऐतिहासिक चांदपोल बाजार में इस बार दीपावली पर भव्य विद्युत सजावट की जाएगी। सितारों की जगमगाहट, रंग-बिरंगी आरजीबी लाइट्स और विशेष कारीगरों द्वारा तैयार आकर्षक रोशनी से बाजार को सजाया जाएगा। दीपावली पर रोशनी से निखरता बाजार शहरवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

दीपावली समिति के संयोजक अचल जैन और चेतन अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष बाजार को विशेष थीम पर सजाने की तैयारी की जा रही है। इसमें पारंपरिक दीपावली की रौनक के साथ आधुनिक तकनीक से तैयार रंग-बिरंगी रोशनी का संगम देखने को मिलेगा। सजावट को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

चांदपोल बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री घनश्याम भूतड़ा ने बताया कि दीपावली के अवसर पर बाजार को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।इससे बाजार में उत्सवी माहौल बनेगा और खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों में भी उत्साह बढ़ेगा।

व्यापार मंडल के सांस्कृतिक मंत्री विजय अग्रवाल ने बताया कि विशेष कारीगरों द्वारा तैयार की गई लाइट्स और आकर्षक विद्युत सजावट बाजार की सुंदरता में चार चांद लगाएगी। चांदपोल बाजार की यह सजावट जयपुर की ऐतिहासिक विरासत और व्यापारिक परंपराओं को दीपावली की रोशनी के साथ नया आकर्षण प्रदान करेगी।

Read More सिविल लाइंस आरओबी के नीचे बनेगा स्पोर्ट्स एरिना : गोपालपुरा अंडरपास पर खर्च होंगे 47.87 करोड़ रुपए, जेडीए की पीडब्ल्यूसी बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी

Post Comment

Comment List

Latest News

सितारों की जगमगाहट और आरजीबी लाइट्स से सजेगा चांदपोल बाजार, दीपावली पर पारंपरिक रोशनी के साथ दिखेगा आधुनिक विद्युत सजावट का अनूठा संगम सितारों की जगमगाहट और आरजीबी लाइट्स से सजेगा चांदपोल बाजार, दीपावली पर पारंपरिक रोशनी के साथ दिखेगा आधुनिक विद्युत सजावट का अनूठा संगम
दीपावली पर ऐतिहासिक चांदपोल बाजार को सितारों जैसी जगमगाहट और रंग-बिरंगी आरजीबी लाइट्स से सजाया जाएगा। दीपावली समिति और व्यापार...
खड़गे के बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, बोले- प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और वैचारिक शून्यता का प्रतीक
जयपुर में हुंडई की इंटेलिजेंट SUV 'Bayon' का भव्य लॉन्च, बिना इंटरनेट के भी काम करेगा जेनेरेटिव AI असिस्टेंस
गरीबों और वंचितों के अधिकार छीनने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों से अखिलेश को इतना प्रेम क्यों: योगी
जॉर्जिया की लिया गुगुशविली बनीं मिस सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-2026, अमेरिका की ल्यूडमिला ने जीता मिसेज का ताज
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,753 पर बंद
नौकरी का झांसा देकर युवती से मंगवाई निजी तस्वीरें, फिर ब्लैकमेलिंग; आरोपी गिरफ्तार