निकाय-पंचायत चुनाव से पहले 183 आरएएस की बदली, आईएएस तबादला सूची कभी भी संभव
सीएम के ओएसडी श्रीवास्तव हटाए गए
जयपुर। राज्य सरकार ने निकाय चुनावों से पहले प्रदेश में 183 आरएएस अधिकारियों की बदली की है। एक दिन पूर्व 69 आईएफएस अफसर बदले गए थे। अब आजकल में कभी भी आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची आ सकती है।
आरएएस के तबादलों में 19 जून को हुए आरएएस चन्द्रभान भाटी, नंदकिशोर राजोरा, दिनेश मीणा और रणछोड़ लाल का तबादला निरस्त किया गया है। वाणिज्यिक कर विभाग में खाली पड़े पदों पर अधिकारी लगने की उम्मीद थी, लेकिन यहां एक भी आरएएस नहीं लगाया गया है। इसी तरह जयपुर नगर निगम में 5 आरएएस अधिकारियों की बदली हुई है, जबकि किसी को भी खाली हुई जगहों पर नहीं लगाया गया है। जयपुर जिला प्रशासन में एक दर्जन अधिकारियों की बदली हुई है। सीएम के ओएसडी योगेश कुमार श्रीवास्तव को यहां से हटाकर गंगानगर शुगर मिल्स जयपुर ऑफिस में महाप्रबन्धक लगाया गया है। वहीं भारत भूषण गोयल को जिला आबकारी अधिकारी कोटा, लक्ष्मीकांत कटारा को अलवर नगर निगम आयुक्त, आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराडी को उदयपुर में अतिरिक्त आयुक्त टीएडी, डॉ.अशोक कुमार को हाउसिंग बोर्ड में उपसचिव, डॉ.अशोक कुमार चत्चतुर्थ को स्थानीय निकाय विभाग में अतिरिक्त निदेशक, त्रिलोक चंद मीणा को ऊर्जा मंत्री का विशिष्ट सहायक लगाया गया है। यहां से कालूराम को हटाकर एपीओ रखा गया है। वर्षा शर्मा को हाउसिंग बोर्ड में संपदा प्रबन्धक, सोहन सिंह नरूका को भरतपुर विकास प्राधिकरण में सचिव, अनिल मर्शा को उदयपुर में डीएसओ और राजवीर सिंह चौधरी को सीकर नगर विकास न्यास में सचिव, सैयद शीराज अली जैदी को जयपुर में उपमहानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक करापवंचन, जावेदन अली को वक्फ बोर्ड में सीईओ, लगाया गया है।
यह अधिकारी एपीओ :
ऊर्जा मंत्री के विशिष्ट सहायक रहे कालूराम, सीकर की एसडीएम मोनिका सामोर और जैसलमेर के एसडीएम रामलाल मीणा को एपीओ किया गया है। जयपुर डीएसओ प्रियव्रत चारण को डीएसओ-द्वितीय का भी अतिरिक्त चॉर्ज भी दिया गया है।
यह एडीएम लगे :
पाली में नरेश बुनकर, अलवर में हरफूल पंकज, कोटपूतली-बहरोड के अशोक शर्मा, राजसमंद में राजकुमार कस्वा, डीग में योगेश कुमार डागुर, बारां में शाहबाद के पुष्पा हरवानी, भरतपुर में अरविन्द शर्मा, मालपुरा में नरेन्द्र मीणा, झालावाड़ में रामचन्द्र खटीक, दौसा में राजीव शर्मा।

Comment List