ट्रेन संचालन में बदलाव : भरूच स्टेशन पर बदला अजमेर-बांद्रा एक्सप्रेस का समय, यात्रियों को राहत

बदलाव आगामी 18 मई 2026 से प्रभावी होगा

ट्रेन संचालन में बदलाव : भरूच स्टेशन पर बदला अजमेर-बांद्रा एक्सप्रेस का समय, यात्रियों को राहत
उत्तर पश्चिम रेलवे ने अजमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के भरूच स्टेशन पर संचालन समय में बदलाव। 18 मई 2026 से ट्रेन सुबह 9:00 बजे पहुंचेगी और 9:02 बजे रवाना। पहले यह 8:57 बजे पहुंचकर 9:07 बजे प्रस्थान करती थी।

जयपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अजमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के भरूच स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। बदलाव आगामी 18 मई 2026 से प्रभावी होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, जो अजमेर से संचालित होती है, अब भरूच स्टेशन पर परिवर्तित समयानुसार पहुंचेगी। पूर्व निर्धारित समय के अनुसार यह ट्रेन भरूच स्टेशन पर सुबह 8:57 बजे पहुंचकर 9:07 बजे रवाना होती थी, लेकिन संशोधित समय सारिणी के तहत अब ट्रेन सुबह 9:00 बजे पहुंचेगी और 9:02 बजे प्रस्थान करेगी। इस प्रकार ट्रेन के ठहराव समय में भी परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा ट्रेनों की समयबद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़े।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना