बाड़मेर-बालोतरा जिलों की सीमाओं में फेरबदल तर्कसंगत नहीं : यह सरकार का तुगलकी फरमान, गहलोत ने कहा- आमजन के साथ अन्याय 

जनविरोधी निर्णय की शब्दों में निंदा करते हैं

बाड़मेर-बालोतरा जिलों की सीमाओं में फेरबदल तर्कसंगत नहीं : यह सरकार का तुगलकी फरमान, गहलोत ने कहा- आमजन के साथ अन्याय 

बायतु को बाड़मेर और गुड़ामालानी-धोरीमन्ना को बालोतरा में शामिल करने का फैसला प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिल्कुल तर्कसंगत नहीं है।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बाड़मेर और बालोतरा जिलों की सीमाओं में फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तर्कसंगत नहीं बताते हुए इसे राज्य सरकार का एक और तुगलकी फरमान करार दिया है। गहलोत ने अपने बयान में कहा कि बाड़मेर और बालोतरा जिलों की सीमाओं में गत 31 दिसंबर की मध्यरात्रि को आनन-फानन में किया गया फेरबदल राज्य सरकार का एक और तुगलकी फरमान है। 

बायतु को बाड़मेर और गुड़ामालानी-धोरीमन्ना को बालोतरा में शामिल करने का फैसला प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिल्कुल तर्कसंगत नहीं है। इससे गुड़ामालानी क्षेत्र की जनता के लिए जिला मुख्यालय की दूरी कम होने के बजाय और बढ़ गई है, जो आमजन के साथ घोर अन्याय है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि यह निर्णय जनता की सहूलियत के लिए नहीं बल्कि आगामी परिसीमन एवं सियासी समीकरणों को साधने के लिए लिया गया है। कांग्रेस सरकार ने प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने की मंशा से नए जिले बनाए थे, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार जनभावनाओं को दरकिनार कर केवल सियासी रोटियां सेकने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि हम इस जनविरोधी निर्णय की शब्दों में निंदा करते हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट