आस्था के नाम पर धोखा, पूजा-पाठ के बहाने युवती से मंगलसूत्र और रकम ठगी
विशेष पूजा पाठ का झांसा देकर वारदात
जयपुर। हरमाडा थाना इलाके में एक कथित ज्योतिषी दंपति के खिलाफ युवती ने पूजा पाठ के नाम पर मंगलसूत्र और अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा कर करीब 40 हजार रुपए ऐंठने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता को उज्जैन बुलाकर विशेष पूजा पाठ का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार खन्नीपुरा निवासी 26 वर्षीय युवती दिव्या यादव ने रिपोर्ट शनिवार को दी। जिसमें वह 28 अप्रैल को चौंमू पुलिया पर एक ज्योतिषी दंपति से मिलीं। उन्होंने घर में चल रही हर तरह की परेशानी दूर करने का दावा किया। इस पर युवती उनसे पूजा पाठ कराने के लिए बातचीत की।
13 मई को पूजा कराने के लिए कॉल कर कथित ज्योतिषी पति-पत्नी ने पीड़िता के घर आने की बात कही। घर पर मिलने के बाद उज्जैन को पूजा के लिए श्रेष्ठ जगह बताते हुए 19 मई को पहुंचने को कहा जिस पर पीड़िता अपने भाई के साथ उज्जैन पहुंची। वहां अलग-अलग पण्डितों से पूजा पाठ कराने के बाद ठगों ने मंगलसूत्र की पूजा करने की बात कही। जिसके लिए 21 हजार रुपए और मंगलसूत्र छोड़ने के लिए बोला। ठगों ने कहा कि पूजा खत्म होने के बाद वे मंगलसूत्र उसे लौटा देंगें। जब पूजा खत्म होने के बाद भी मंगल सूत्र नहीं लौटाया और उल्टा धमकाने लगे तो पता ठगी का एहसास हुआ। इस पर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

Comment List