अजमेर रोड पर केमिकल टैंकर पलटा, मणिपाल यूनिवर्सिटी के पास मचा हड़कंप
दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
अजमेर रोड पर मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जयपुर। अजमेर रोड पर मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और टैंकर पर पानी की बौछार कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गईं। आशंका जताई जा रही है कि टैंकर में ज्वलनशील या खतरनाक केमिकल भरा हुआ था। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया।
हादसे के चलते अजमेर रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और करीब 6 से 7 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक डायवर्ट किया और हालात को काबू में किया। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन टैंकर में भरे केमिकल की जांच कर रहा है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Comment List