एसएमएस अस्पताल में प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ का दौरा : ईवनिंग ओपीडी होगी शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत

मरीज शाम 5 से 7 बजे तक परामर्श ले सकेंगे

एसएमएस अस्पताल में प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ का दौरा : ईवनिंग ओपीडी होगी शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत
सवाई मानसिंह अस्पताल में बढ़ते मरीज भार और लंबी कतारों को देखते हुए ईवनिंग ओपीडी शुरू। पहले चरण में मेडिसिन विभाग में शाम 5 से 7 बजे परामर्श। गायत्री राठौड़ ने निरीक्षण कर निर्देश दिए।

जयपुर। बढ़ते रोगीभार और लंबी कतारों की समस्या को देखते हुए सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) में अब ईवनिंग ओपीडी शुरू की जाएगी। इस नई व्यवस्था की शुरुआत पहले चरण में मेडिसिन विभाग से होगी, जहां मरीज शाम 5 से 7 बजे तक परामर्श ले सकेंगे।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने अस्पताल का निरीक्षण कर यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसएमएस जैसे बड़े अस्पताल में अधिक मरीज आना स्वाभाविक है, लेकिन उपचार में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। ईवनिंग ओपीडी में वरिष्ठ चिकित्सकों सहित पर्याप्त स्टाफ मौजूद रहेगा, जिससे मरीजों को लंबे इंतजार से राहत मिलेगी। यह व्यवस्था सफल होने पर अन्य विभागों में भी लागू की जाएगी। इसके साथ ही दवा वितरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और ब्लड सैंपल कलेक्शन के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाने के निर्देश भी दिए गए। गर्मी को देखते हुए अस्पताल में छाया, पेयजल और कूलिंग की बेहतर व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान मरीजों से फीडबैक लेकर सुधार के निर्देश दिए गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर
चंद्रेसल का मुख्य मार्ग बदहाल व अंधेरा बना परेशानी का कारण।
सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल
उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन