77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया संबोधन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी में राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित किया।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी में राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आयोजित सेरेमोनियल परेड का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों के लिए राजकॉप सिटीजन मोबाईल ऐप के नए फीचर को भी लॉन्च किया।
इससे पहले उन्होंने परिसर में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास तथा पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

Comment List