दीपावली की खुशियों में न भूलें ये जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री भजनलाल ने दिलाया संकल्प
दीपावली पर सीएम का राजस्थान को संदेश
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि हमारे ये त्योहार हमारी संस्कृति की आत्मा हैं, हमारे परिवारों की एकजुटता के प्रतीक हैं और दीपावली खुशियों, उमंग और प्रकाश का पर्व है। यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा बुराई से अच्छाई की ओर बढऩे की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें मर्यादा, सेवा, त्याग और जनकल्याण का मार्ग दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि इस मौके हमे अपने परिवार में प्रेम, समाज में भाईचारा और प्रदेश में सुख-शांति एवं सछ्वाव बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के संकल्प को हम अपने त्योहारों में उतारें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटें, पर्यावरण का ध्यान रखें और स्थानीय उत्पादों को अपनाकर अपने कारीगरों एवं छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करें। हम सब मिलकर ऐसा राजस्थान बनाएं, जहां हर घर में खुशहाली हो, हर युवा के सपने साकार हों और हर व्यक्ति को आगे बढऩे का अवसर मिले। उन्होंने दिवाली की शुभकामना देते हुए कामना की कि सभी का जीवन सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि के प्रकाश से जगमगाता रहे।

Comment List