मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, कहा- पश्चिम बंगाल प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा

स्वास्थ्य और निवेश के क्षेत्र में तेजी से विकास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, कहा- पश्चिम बंगाल प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुवेंदु अधिकारी को शपथ ग्रहण पर बधाई दी। जनादेश पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग की शुरुआत। केंद्र और राज्य के समन्वय से रोजगार, शिक्षा और निवेश में तेजी आने की उम्मीद।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जनादेश पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। भजनलाल शर्मा ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन और सुवेंदु अधिकारी के कुशल नेतृत्व में पश्चिम बंगाल प्रगति, सुरक्षा और समृद्धि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में यह जनादेश ऐतिहासिक साबित होगा तथा आमजन को बेहतर शासन और विकास कार्यों का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से पश्चिम बंगाल में आधारभूत सुविधाओं, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नया नेतृत्व प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएगा।

 

Read More यमन की महिला के गले के जटिल ट्यूमर की सफल सर्जरी, एमजीएच ने रचा नया कीर्तिमान

Read More कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह का गजेन्द्र खींवसर पर जुबानी हमला, कहा- चिकित्सा मंत्री का बयान महिलाओं का अपमान

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार