RAS-2024 में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, कहा- यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय

प्रदेश के विकास को नई दिशा मिल सके

RAS-2024 में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, कहा- यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने RAS परीक्षा-2024 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना। यह उपलब्धि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि चयनित अधिकारी ईमानदारी और सेवा भाव से ‘अग्रणी राजस्थान’ के निर्माण में योगदान देंगे।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित RAS परीक्षा-2024 में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि अभ्यर्थियों की कड़ी मेहनत, धैर्य और समर्पण के परिणामस्वरूप यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित अभ्यर्थी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव के साथअग्रणी राजस्थानके निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में आने के बाद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। अंत में मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ करें, जिससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिल सके।

 

Read More राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और ओलों से तापमान में 8 डिग्री की गिरावट

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव