जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव  

जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो

जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव  
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का प्रतीक, जो धर्म, कर्तव्य और मानवता का संदेश देती है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव है। यह पावन यात्रा हमें धर्म, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है तथा श्रद्धा, सेवा, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो।

महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में आरोग्य, खुशहाली तथा समृद्धि का वास हो। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की यह पावन रथ यात्रा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और मानव कल्याण की भावना को और अधिक मजबूत बनाए तथा सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और मंगल का संदेश लेकर आए।

Post Comment

Comment List

Latest News

दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव   दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
सर्राफा बाजार में वायदा बाजार की नरमी के चलते सोना-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज। चांदी 2200 रुपए टूटकर 2,25,000...
रूस में ड्रोन हमला : परमाणु संयंत्र के मुख्य अभियंता की मौत, आईएईए से की निंदा की मांग
पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, कहा-योग्यता नहीं, पैसों से बिक रही हैं सरकारी नौकरियां
राजधानी के जनाना अस्पताल में 3 घंटे बिजली गुल, ऑपरेशन थियेटर से ब्लड बैंक तक व्यवस्थाएं प्रभावित
"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान : बच्चों ने सीखा स्वच्छ शहर का मंत्र, ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
'विक्रम-1' में उड़ान भरेंगे स्वर्ण रॉकेट और हाईटेक पेलोड, 18 जुलाई को भारत रचेगा नया अंतरिक्ष इतिहास
जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव