मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, बड़ी संख्या में नागरिक अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे
सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे, जिनसे मुख्यमंत्री ने आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक व्यक्ति को समयबद्ध राहत मिलनी चाहिए।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें और मांगें सामने आईं, जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान कई लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे परिवादी संतुष्ट नजर आए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही का माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की हिदायत दी।

Comment List