मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संघ कार्यालय पहुंचकर भगवान सिंह रोलसाहबसर को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
पुष्पांजलि अर्पित की और गहरी श्रद्धा व्यक्त की
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर को श्रद्धांजलि अर्पित करने संघ कार्यालय पहुंचे।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर को श्रद्धांजलि अर्पित करने संघ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भगवान सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और गहरी श्रद्धा व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सिंह का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। उनका योगदान अमूल्य है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। संघ के माध्यम से उन्होंने युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया। इस दौरान संघ के प्रमुख पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।

Comment List