नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा- महिलाओं को मिलेगा सशक्त नेतृत्व का अवसर
नीति-निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि मातृशक्ति के सामर्थ्य और नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने के लिए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ केंद्र सरकार का एक युगांतकारी कदम। उन्होंने कहा कि जब बेटियाँ सशक्त होंगी, तभी राजस्थान और देश समृद्ध बनेगा।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि मातृशक्ति के सामर्थ्य और नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने के लिए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ केंद्र सरकार का एक युगांतकारी कदम है। उन्होंने कहा कि जब बेटियाँ सशक्त होंगी, तभी राजस्थान और देश समृद्ध बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से नीति-निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे देश के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब मातृशक्ति सशक्त होती है, तब राष्ट्र भी समर्थ बनता है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ केवल एक कानून नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सपनों को उड़ान देने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रबुद्ध माताओं और बहनों के साथ संवाद कर उनकी ऊर्जा, अनुभव और सुझावों को जानना उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से देश और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Comment List