प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

‘स्वच्छता’ स्वास्थ्य की आधारशिला, पर्यावरण संरक्षण की कुंजी और आर्थिक प्रगति का आधार

प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प व जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत। उन्होंने श्रमदान कर सफाईकर्मियों को पीपीई किट और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित। मुख्यमंत्री ने 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास से राजस्थान दिवस मनाने की घोषणा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सफाईकर्मियों को पीपीई किट का वितरण किया। साथ ही, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चैक भी सौंपे। शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा रामनिवास बाग में पौधारोपण भी किया।

19 मार्च को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राजस्थान दिवस :

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में 30 मार्च 1949 को भारतीय नववर्ष की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र इंद्रयोग में वृहद् राजस्थान की स्थापना की गई थी। इसलिए हमने पिछले वर्ष राजस्थान दिवस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाने का निर्णय लिया था। इस वर्ष 19 मार्च को यह गौरवशाली दिवस पूरे प्रदेश में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस के भव्य आयोजन की शुरुआत स्वच्छता कार्यक्रम से हुई है। हमारा संकल्प है कि राजस्थान न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध हो, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के मामले में भी देश का अग्रणी राज्य बने। उन्होंने कहा कि राजस्थान महल, किले, झील, रेगिस्तान एवं अभयारण्य की ऐतिहासिकता एवं समृद्धता वाला प्रदेश है, इसलिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। यहां विविधता में भी एकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को बनाया जन आंदोलन :

Read More मार्च में आबकारी विभाग पर भारी दबाव, एक माह में 4,880 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान प्रारंभ कर स्वच्छता को पूरे देश में जन-आंदोलन का रूप दिया है। यह मिशन केवल सड़कों और नालियों की सफाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे के लोगों की व्यवहार में भी बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 और विकसित राजस्थान 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब हर घर, गली, पार्क और स्मारक स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत अब तक देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। इससे महिलाओं की सुरक्षा तथा सम्मान बढ़ा है। यह अभियान नागरिकों को घर एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य की आधारशिला, पर्यावरण संरक्षण की कुंजी और आर्थिक प्रगति का आधार है।

Read More नई दिल्ली-साबरमती आरक्षित एक तरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 

स्वच्छता के लिए आयोजित किए गए विशेष कार्यक्रम :

Read More आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में होगी गैर संचारी रोगों की प्रभावी स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा रेफरल सिस्टम भी होगा और मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को स्वच्छता से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए हैं। जल महल की पाल एवं मानसरोवर सिटी पार्क में स्वच्छता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में अल्बर्ट हॉल से राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। स्वच्छता केवल सरकार का ही काम नहीं, बल्कि व्यक्तिगत कर्तव्य भी है, यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों की साफ-सफाई के लिए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया गया। जिसमें ढाई करोड़ से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया। सेवा पखवाड़ा के दौरान करीब 6 हजार चिकित्सा संस्थानों में भी स्वच्छता शिविरों का आयोजन किया गया था।

‘स्वच्छता ही सेवा’ 2025 के सफाई लक्ष्यों में राजस्थान रहा प्रथम पायदान पर :

शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (सुशासन दिवस) पर स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया गया था। प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 2 लाख 78 हजार व्यक्तिगत शौचालयों और 4 हजार से अधिक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। राजस्थान के लगभग सभी गांव ओडीएफ प्लस घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत सफाई के लक्ष्यों में राजस्थान पहले पायदान पर रहा। सभी के प्रयासों से उदयपुर और जयपुर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देश के शीर्ष 20 शहरों में शामिल हुए। डूंगरपुर को सुपर स्वच्छ लीग सिटी का सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह स्वास्थ्य के साथ ही आर्थिक विकास से भी जुड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ‘न गंदगी करेंगे, न करने देंगे, का मंत्र दिया था, यह हर व्यक्ति का ध्येय होना चाहिए। इसलिए छोटे-छोटे कदम उठाकर हम विकसित राजस्थान 2047 के बड़े लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे। प्रधानमंत्री हर ग्राम, जिले और राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सांसद मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर श्री के.के. गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और हितों के लिए...
नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान
पाक के सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान का हमला : एयर स्ट्राइक का बदला बताया, सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान
इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज
महिला एवं बाल विकास विभाग में लापरवाही पर सख्ती : 160 नोटिसों का निस्तारण, दो कर्मचारी बर्खास्त
शिक्षक भर्ती में घोटाला : दुबई में बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी, जानें कैसे रचाा षणयंत्र
जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध