केरल चुनाव के रण में उतरे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चार सीटों पर नामांकन रैलियों में भरेंगे जोश

कलेक्टरों को अतिवृष्टि से नुकसान की गिरदावरी के आदेश

केरल चुनाव के रण में उतरे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चार सीटों पर नामांकन रैलियों में भरेंगे जोश
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज केरल चुनावी दौरे पर। वे तिरुवनंतपुरम में आयोजित चार विधानसभा क्षेत्रों की नामांकन रैलियों में भाग लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज केरल चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे तिरुवनंतपुरम में आयोजित चार विधानसभा क्षेत्रों की नामांकन रैलियों में भाग लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री शर्मा कझाक्कुट्टम सीट से प्रत्याशी वी. मुरलीधरन, कट्टकड़ा से पी.के. कृष्णदास, नेमोम विधानसभा सीट से राजीव चंद्रशेखर और वट्टीयूरकावू सीट से आर. श्रीलेखा की नामांकन रैलियों में शामिल होंगे। लगातार चार रैलियों में उनकी मौजूदगी को भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा करेंगे। साथ ही वे केरल में बसे मारवाड़ी समाज के लोगों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे। भाजपा नेतृत्व की ओर से इस दौरे को दक्षिण भारत में पार्टी के विस्तार के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सक्रिय भागीदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल