मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की भगवान शिव की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 

पूजा अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की भगवान शिव की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 

भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और विधिपूर्वक रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धाभाव से भगवान शिव पर जलाभिषेक, पुष्पांजलि और बेलपत्र अर्पित किए। पूजा अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित अत्यंत पावन महीना है और इसका प्रत्येक सोमवार विशेष फलदायी होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे श्रावण मास की आध्यात्मिक ऊर्जा को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र सेवा के लिए संकल्प लें।

Post Comment

Comment List

Latest News

हेरिटेज डोर सीजन-2 : 10 फैशन सीक्वेंस में करीब 80 मेल-फीमेल मॉडल्स ने किया रैम्प वॉक, जंतर मंतर पर डेजी शाह, शालीन भनोट और साहिल सलाथिया ने बिखेरी ग्लैमर की चमक हेरिटेज डोर सीजन-2 : 10 फैशन सीक्वेंस में करीब 80 मेल-फीमेल मॉडल्स ने किया रैम्प वॉक, जंतर मंतर पर डेजी शाह, शालीन भनोट और साहिल सलाथिया ने बिखेरी ग्लैमर की चमक
विश्व विरासत स्थल जंतर मंतर रविवार को फैशन और ग्लैमर के अनूठे संगम का साक्षी बना। यहां हेरिटेज डोर सीजन-2...
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी