नौतपा की भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रदेशवासियों से अपील, कहा- स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा को दें प्राथमिकता

अत्यधिक धूप में बाहर निकलने से बचने का आग्रह किया

नौतपा की भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रदेशवासियों से अपील, कहा- स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा को दें प्राथमिकता
भजनलाल शर्मा ने नौतपा के दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेशवासियों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील। पानी व तरल पदार्थ अधिक लेने, बच्चों-बुजुर्गों की विशेष देखभाल और धूप से बचने को कहा। मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों की मदद, प्याऊ-छांव व्यवस्था और पशु-पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने का आह्वान।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नौतपा के दौरान प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रदेशवासियों से सतर्कता बरतने एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मएक्सपर संदेश जारी करते हुए कहा कि सभी लोग अपने स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

 

मुख्यमंत्री ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करने, बच्चों, बुजुर्गों एवं अस्वस्थ व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने तथा अत्यधिक धूप में बाहर निकलने से बचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रदेशवासियों से सेवा और परोपकार की भावना के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ, छांव और शीतल जल की व्यवस्था में सहभागिता निभाने की अपील की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पशु-पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करने का भी आग्रह करते हुए कहा कि जीव मात्र के प्रति करुणा और जिम्मेदारी का परिचय देना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सभी की सजगता, संवेदनशीलता और सहयोग से इस भीषण गर्मी का सुरक्षित रूप से सामना किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना भी की।

 

Read More आदर्श नगर मंडल द्वारा जनता कॉलोनी जनता पार्क में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Read More एसीबी की कार्रवाई : बिल पास कराने की एवज में मांगी घूस, संविदाकर्मी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Read More नीट री-एग्जाम: आज जिम्मेदारों की परीक्षा; प्रदेश के 25 जिलों में 577 केन्द्रों में दो लाख 9 हजार परीक्षार्थी आजमाएंगे भाग्य, पेपर लीक को रोकने के लिए पुलिस, एसओजी और आईबी टीम अलर्ट मोड पर

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण लागू करने में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने...
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर
जयपुर से लापता चार मासूम कुशीनगर में मिले, अयोध्या घूमने निकले थे बच्चे