मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ग्राम विकास चौपाल बनी सुशासन का मजबूत माध्यम, कई विकास कार्यों की घोषणाएँ

विकास कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ग्राम विकास चौपाल बनी सुशासन का मजबूत माध्यम, कई विकास कार्यों की घोषणाएँ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम विकास चौपालों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद को नई दिशा दी। प्रतापगढ़, सीकर, अजमेर सहित कई जिलों में उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और कई निर्णय मौके पर लिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल से जुड़े विकास कार्यों के निर्देश।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम विकास चौपालों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद को नई दिशा दी है। प्रतापगढ़, सीकर, अजमेर, जालोर, जयपुर, बांसवाड़ा और डूंगरपुर के गांवों में आयोजित चौपालों में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मांगों पर मौके पर ही निर्णय लिए। मुख्यमंत्री ने खेती, पशुपालन, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया तथा अधिकारियों को विकास कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने राज्य सरकार की योजनाओं से हुए लाभ साझा किए, वहीं युवाओं ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर सरकार का आभार जताया। सीकर के जाजोद में खेल स्टेडियम खोलने और बालिका विद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने की घोषणा की गई। अजमेर के कड़ैल गांव में पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करने के आदेश दिए गए। जालोर और बांसवाड़ा में सड़क, खेल स्टेडियम, एनीकट और पेयजल से जुड़े विकास कार्यों के निर्देश जारी हुए। मुख्यमंत्री की पहल से ग्राम विकास चौपाल अब जनसंवाद, त्वरित समाधान और सुशासन का प्रभावी मंच बनती जा रही है।

 

Read More मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा

 

 

Read More स्थानीय निकायों के ऑडिट पर CAG की तकनीकी निगरानी रहेगी जारी, पारदर्शिता और जवाबदेही होगी सुनिश्चित

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद शिक्षक आंदोलन स्थगित, ग्रीष्मावकाश 28 जून तक बढ़ाने पर सहमति शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद शिक्षक आंदोलन स्थगित, ग्रीष्मावकाश 28 जून तक बढ़ाने पर सहमति
शिक्षकों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान के...
सिंगरौली खनन मामले में संवेदनशीलता से विचार करे सरकार, जयराम बोले- कोयला खनन परियोजना के खिलाफ कानूनी चुनौती का खुला है विकल्प
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के निर्देश
असर खबर का : दो दिन में साफ हुए जाम नाले और कचरे के ढेर
कोटा : अगले माह से हमारे शहर में दौड़ने लगेंगी ई-बसें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ग्राम विकास चौपाल बनी सुशासन का मजबूत माध्यम, कई विकास कार्यों की घोषणाएँ
स्पेसएक्स ने लांच की स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान, पहले कर दिया था रद्द