मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बाड़मेर दौरा कल, श्री मठ कनाना में करेंगे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत
विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे
भजनलाल शर्मा बाड़मेर दौरे पर रहेंगे। वे सुबह जयपुर से रवाना होकर उत्तरलाई एयरपोर्ट पहुंचेंगे और श्री मठ कनाना में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ललिता महायज्ञ व मां सरस्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। दोपहर बाद वे वापस जयपुर लौटेंगे।
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मंगलवार को बाड़मेर जिले का प्रस्तावित दौरा रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 11:20 बजे उत्तरलाई एयरपोर्ट, बाड़मेर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रातः 11:55 बजे श्री मठ कनाना पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे श्री ललिता महायज्ञ एवं मां सरस्वती माता मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 12:55 बजे हैलीपेड, श्री मठ कनाना पहुंचेंगे, जहां से प्रस्थान कर 1:25 बजे उत्तरलाई एयरपोर्ट, बाड़मेर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 1:30 बजे उत्तरलाई एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना होंगे और करीब 2:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।

Comment List