जाजोद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पैदल भ्रमण, ग्रामीणों से लिया योजनाओं का फीडबैक

आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश

जाजोद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पैदल भ्रमण, ग्रामीणों से लिया योजनाओं का फीडबैक
भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार सुबह जाजोद गांव में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद। बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और युवाओं से सरकारी योजनाओं पर फीडबैक तथा समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री बच्चों से भी मिले और चॉकलेट बांटी।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार सुबह सीकर जिले के जाजोद गांव में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांव के बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और युवाओं से संवाद करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा अधिकारियों को आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों के बीच भी पहुंचे, उन्हें दुलार किया और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। इस अवसर पर विधायक सुभाष मील, गोरधन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश