मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात, राजस्थान की प्रमुख जल परियोजनाओं पर हुई चर्चा

जल प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात, राजस्थान की प्रमुख जल परियोजनाओं पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट। इस दौरान राजस्थान की विभिन्न महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा। बैठक में जल जीवन मिशन, यमुना जल परियोजना, राम जल सेतु लिंक परियोजना सहित राज्य की अन्य प्रमुख जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राजस्थान की विभिन्न महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में जल जीवन मिशन, यमुना जल परियोजना, राम जल सेतु लिंक परियोजना सहित राज्य की अन्य प्रमुख जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही इन परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने राजस्थान की पेयजल एवं सिंचाई आवश्यकताओं के मद्देनजर केंद्र सरकार के सहयोग पर चर्चा की। वहीं केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने राज्य की जल परियोजनाओं के संबंध में सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक को राजस्थान में जल संसाधनों के विकास और दीर्घकालिक जल प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था