मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर दी श्रद्धांजलि

स्वाभिमान तथा मूल्यों से समझौता नहीं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर दी श्रद्धांजलि
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास में महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन। उन्होंने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और त्याग को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत।

जयपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती (ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया) के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और त्याग को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और अपने स्वाभिमान तथा मूल्यों से समझौता नहीं किया। उनका संघर्ष, पराक्रम और दृढ़ संकल्प भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। श्री शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता, त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना वर्तमान पीढ़ी को देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी