केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एनडीए बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एनडीए बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नई दिल्ली में आयोजित एनडीए के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सम्मेलन में भाग लेंगे।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एनडीए के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सम्मेलन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 3 बजे भारत मंडपम में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, सुशासन, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री शर्मा सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विस्तार, आर्थिक प्रगति तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों के लिए उनका आभार व्यक्त करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर अपने विचार रखेंगे। एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की यह बैठक आगामी विकास योजनाओं, सुशासन के अनुभवों के आदान-प्रदान और केंद्र-राज्य समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर केंद्र सरकार को...
परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन
नाहरगढ़ बस स्टैंड पर बदहाल शौचालय, गंदगी-दुर्गंध से यात्री परेशान
करोड़ों का नया बस स्टैंड, फिर भी यात्रियों का इंतजार
शिक्षा विभाग : स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी फिर भी खिलाड़ियों के हाथ खाली
हर बार आग लगने के बाद जांच व सर्वे, फिर भी हो रही घटनाएं
भारतमाला परियोजना के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली, सरकार को खुली बहस की चुनौती