मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पहुंचेंगे पूंछरी, श्रीनाथजी गेस्ट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम

बड़ी संख्या में लोगों के उनके स्वागत के लिए पहुंचने की संभावना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पहुंचेंगे पूंछरी, श्रीनाथजी गेस्ट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम
मुख्यमंत्री पूंछरी पहुंचेंगे, जहां वे श्रीनाथजी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता शर्मा द्वारा की गई दंडवत परिक्रमा के उपरांत उनका यह दौरा धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को पूंछरी पहुंचेंगे, जहां वे श्रीनाथजी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता शर्मा द्वारा की गई दंडवत परिक्रमा के उपरांत उनका यह दौरा धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार सुबह श्रीनाथजी मंदिर में अभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे।

इस दौरान वे प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन एवं स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वे मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के बाद दोपहर बाद जयपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में लोगों के उनके स्वागत के लिए पहुंचने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई