मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गुजरात दौरा : पूर्व सीएम स्व. विजय रूपाणी को दी श्रद्धांजलि शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया
निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान देने की प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को गांधीनगर में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने रूपाणी के देहावसान पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पार्षद, मेयर से लेकर मुख्यमंत्री के रूप में समर्पित होकर काम किया, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान देने की प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रार्थना सभा में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल व गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jun 2026 15:54:52
सिद्धांत ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। सीपीपी पोर्टल के आधार पर उन्होंने करीब 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड...

Comment List