प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को बताया मजबूत आधार

परियोजनाओं को भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को बताया मजबूत आधार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें राजस्थान की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि उनका जीवन सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें राजस्थान की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि उनका जीवन सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण, नारी शक्ति वंदन, युवा सशक्तिकरण तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसी पहलों से देशवासियों में ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का विश्वास और मजबूत हुआ है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान को राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, जयपुर मेट्रो फेज-2, माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना और रिफाइनरी जैसी महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। साथ ही दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत विकसित औद्योगिक क्षेत्रों ने प्रदेश को निवेश और उद्योग का प्रमुख केंद्र बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रधानमंत्री के दृढ़ नेतृत्व की सराहना की। साथ ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक जैसी परियोजनाओं को भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को बताया मजबूत आधार प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को बताया मजबूत आधार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें राजस्थान की साढ़े...
राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें : भगवान राम पर कथित टिप्पणी का मामला फिर पहुंचा अदालत, पढ़ें पूरा मामला
एसएमएस स्टेडियम में 12 जून को जुटेगा किसानों का महाकुंभ, 4 हजार किसान लेंगे प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण
ईरान का पलटवार : बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा- सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें
सुस्मिता देव के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे से तृणमूल संकट गहराया, सामूहिक दलबदल की अटकलों से बढ़ा गतिरोध
राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया गया पुनरीक्षण प्राधिकारी
यूपीईएस ने जयपुर में पेश किया ‘यूनिवर्सिटी ऑफ टुमॉरो’ का विज़न, एआई-फर्स्ट शिक्षा मॉडल पर जोर