मुख्यमंत्री ने स्ट्रीट वेंडर्स से की दीपावली की खरीदारी, परिवार संग आए नजर

धनतेरस पर मुख्यमंत्री का वोकल फॉर लोकल संदेश

मुख्यमंत्री ने स्ट्रीट वेंडर्स से की दीपावली की खरीदारी, परिवार संग आए नजर
भजनलाल शर्मा ने धनतेरस पर परिवार के साथ मानसरोवर के बड़ा बाजार में दीपावली की खरीदारी की। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स से मिट्टी के दीये, पूजन सामग्री और रंगोली खरीदी तथा यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल लेन-देन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री को बाजार में देखकर दुकानदारों और आमजन में खासा उत्साह नजर आया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम को धनतेरस पर मानसरोवर के बड़ा बाजार में सपरिवार दीपावली पर्व की खरीददारी की। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स से मिट्टी के दीये, पूजन सामग्री, रंगोली, बंदनवार आदि खरीदे तथा यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल पेमेंट और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने खरीदारी के दौरान स्थानीय आमजन, छोटे विक्रेताओं और व्यापारियों को धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री को अपने बीच खरीददारी करते देखकर स्ट्रीट वेंडर्स एवं आमजन ने खुशी व्यक्त की।

Tags: diwali

Post Comment

Comment List

Latest News

विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना 500 रुपए महंगा, जानें चांदी की कितनी बढ़ी कीमतें विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना 500 रुपए महंगा, जानें चांदी की कितनी बढ़ी कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। शनिवार को चांदी...
केंद्र ने पंजाब का जेल कानून चंडीगढ़ में किया लागू : 500 मीटर तक लागू होगा नो-फ्लाई जोन, कैदियों को दूसरे राज्यों में भी भेज सकेगी सरकार
Voice Of Youth: खुशियों का त्योहार है दीपावली, किसी की परेशानी का कारण न बनें
प्रदेश में पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच सरपंच चुनाव के फाइनल आंकड़े जारी, 84 फीसदी मतदान
E-20 बना 420 : जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी कर रही सरकार, राहुल बोले- जांच में खुली पेट्रोल कंपनियों की पोल
पुराने वाणिज्यिक वाहनों को बदलने पर 10 साल तक टैक्स में छूट, परिवर्तन स्कीम से एनसीआर में स्वच्छ वायु और सुरक्षित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
न्यायालयों और जजों के आवास के लिए जल्द मिलेगी जमीन, लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश